सीवान में नकली ‘आशीर्वाद पाइप’ बेचने वाले बेनकाब, दुकान पर छापा, मैरवा से भारी मात्रा में सामान जब्त
सांकेतिक तस्वीर
Siwan News :सीवान जिले के मैरवा में प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर नकली पाइप बेचने के मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की.
Siwan News : (राजन कुमार) सीवान जिले के मैरवा में प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर कथित तौर पर नकली पाइप बेचने के मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में कथित तौर पर नकली पाइप बरामद किए गए. मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
गणेश ट्रेडर्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मैरवा नगर के बिचली बाजार स्थित गणेश ट्रेडर्स नामक दुकान पर मैरवा पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कथित तौर पर नकली पाइप जब्त किए. बरामद पाइपों पर प्रतिष्ठित कंपनी ‘आशीर्वाद’ का लोगो लगा हुआ था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान और गोदाम दोनों की तलाशी ली.
दिल्ली की टीम की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
दिल्ली स्थित आइडियल आईपीआर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मनीष गुप्ता की शिकायत पर दुकान संचालक राजेश पटेल के खिलाफ मैरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि बाजार में प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे.
वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका दुकानदार
छापेमारी के दौरान पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों ने जब दुकानदार से बरामद पाइपों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने सभी संदिग्ध उत्पादों को जब्त कर उनकी सूची तैयार कर ली.
कॉपीराइट एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नकली उत्पादों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
थानाध्यक्ष बोले, जांच जारी है
मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










