सीवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, आरपीएफ-जीआरपी मिलकर कर रही चेकिंग

Updated:
विज्ञापन

जांच करते आरपीएफ के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सीवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु का पता नहीं चला.

विज्ञापन

सीवान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसी क्रम में बुधवार की रात सीवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग एवं रात्रि गश्त अभियान चलाया.

विज्ञापन

सीवान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि स्टेशन परिसर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जांच की. टीम ने सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, पार्सल कार्यालय, माल गोदाम, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग स्टैंड तथा गेट संख्या 91 स्पेशल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई तथा स्टेशन परिसर में रात्रि गश्त भी की गयी.

सुरक्षा टीम ने यात्रियों एवं रेलवे परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती. जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और स्थिति सामान्य पायी गयी. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें : शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन