वीवी गिरि यूनिवर्सिटी में दाखिला 14 अगस्त से: नर्सिंग, फार्मेसी, BBA, BCA और डेयरी टेक्नोलॉजी में एडमिशन का मौका
चेयरमैन डॉ कौशल कुमार गिरि
वीवी गिरि विश्वविद्यालय ने 14 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. नर्सिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स उपलब्ध होंगे.
VV Giri University Admission 2026: वीवी गिरि विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एलायड हेल्थ साइंस के तहत डिप्लोमा एवं डिग्री स्तर के पाठ्यक्रम शुरू किये जाएंगे.
नर्सिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री और मास्टर डिग्री स्तर के पाठ्यक्रम संचालित होंगे. फार्मेसी में प्रथम चरण में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा. इसके अलावा नेचुरोपैथी एवं योग में भी डिप्लोमा और डिग्री स्तर की पढ़ाई शुरू होगी.
मैनेजमेंट और कंप्यूटर शिक्षा में भी कई पाठ्यक्रम
मैनेजमेंट और कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में बीबीए, बीसीए, एमबीए एवं पीजीडीएम जैसे पाठ्यक्रम शुरू किये जाएंगे. साथ ही कंप्यूटर साइंस, आइटी तथा लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की पढ़ाई भी होगी.
एग्रीकल्चर और डेयरी टेक्नोलॉजी की भी होगी पढ़ाई
विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर और डेयरी टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम भी शुरू किये जाएंगे. बैचलर इन होटल एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के साथ हॉस्पिटैलिटी, एयर एविएशन और एयर होस्टेस से जुड़े रोजगारपरक प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी.
इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के डॉ. कौशल किशोर गिरि ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











