सीवान के सलेमपुर में बुजुर्ग के नदी में डूबने की सूचना, SDRF का तलाश अभियान जारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सलेमपुर में एक बुजुर्ग के नदी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका है.

विज्ञापन

Elderly Drowned: महादेवा थाना क्षेत्र के सलेमपुर में बुधवार को एक बुजुर्ग के नदी में डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन नदी में तलाश अभियान चलाया. हालांकि, देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर निवासी एक बुजुर्ग नदी में डूब गये हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने नदी में उतरकर काफी देर तक बुजुर्ग की तलाश की. नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली.

एसडीआरएफ के एक कर्मी ने बताया कि टीम द्वारा पूरे दिन नदी में बुजुर्ग की तलाश की गयी, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. यदि बुजुर्ग नदी में डूबे होंगे, तो पानी के बहाव के कारण उनके शव का पता लगाने में समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में करीब 72 घंटे बाद शव के ऊपर आने की संभावना रहती है.

देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम का तलाशी अभियान जारी रहा.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन