सीवान के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर: रघुनाथपुर और दरौली में बन रहे आउटलेट, प्याज भंडारण के लिए मिलेगी जमीन
बैठक में निर्देश देते संयुक्त निबंधक व अन्य
सीवान में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों (पीवीसीएस) को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. रघुनाथपुर और दरौली में रिटेल आउटलेट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जो किसानों को अपनी उपज के भंडारण और विपणन में सुविधा प्रदान करेगा.
Krishi Sahkari Samiti: जिले में कार्यरत सभी प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों (पीवीसीएस) को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई. संयुक्त निबंधक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सारण सब्जी संघ मसरूक आलम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी पीवीसीएस के अध्यक्ष, पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में पीवीसीएस की आधारभूत संरचना, व्यवसाय वृद्धि, एम-पैक्स, ऑडिट की अद्यतन स्थिति और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से संबद्धता सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गयी.
रघुनाथपुर में भवन निर्माण लिंटल स्तर तक पहुंचा
समीक्षा के दौरान जिले के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि रघुनाथपुर पीवीसीएस में आधारभूत संरचना निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और भवन निर्माण का कार्य लिंटल स्तर तक पहुंच चुका है. रिटेल आउटलेट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है. वहीं, दरौली पीवीसीएस में रिटेल आउटलेट का निर्माण कार्य प्लिंथ स्तर तक पूरा कर लिया गया है.
इस पर संयुक्त निबंधक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सारण सब्जी संघ मसरूक आलम ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पीवीसीएस के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना का विकास जरूरी है.
सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिए पहल का निर्देश
मसरूक आलम ने कहा कि जिले के पीवीसीएस नोडल पदाधिकारी और सभी पीवीसीएस अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड के अंचल पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित करें और आधारभूत संरचना, प्याज भंडारण तथा तरकारी आउटलेट के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करें.
उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से किसानों को अपनी उपज के भंडारण और विपणन में सहूलियत मिलेगी. साथ ही पीवीसीएस की गतिविधियों और व्यवसाय में भी वृद्धि होगी.
एम-पैक्स और ऑडिट की भी हुई समीक्षा
बैठक में पीवीसीएसवार व्यवसाय वृद्धि की स्थिति, एम-पैक्स, ऑडिट कार्य और डीसीसीबी से संबद्धता की भी समीक्षा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में सारण सब्जी संघ की अध्यक्षा शोभा सिंह, गोरेयाकोठी पीवीसीएस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गुठनी पीवीसीएस अध्यक्ष कृष्णमोहन नाथ तिवारी, नौतन पीवीसीएस अध्यक्ष सहित जिले के विभिन्न पीवीसीएस के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










