सीवान के सरकारी स्कूलों में लगेगा संशोधित Sugar Fat Board, बच्चों को मिलेगा स्वस्थ खान-पान का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Sugar Fat Board: राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। अब स्कूलों में संशोधित शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को चीनी व वसा के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना है।

विज्ञापन

Sugar Fat Board: राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन में चीनी एवं वसा की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर संशोधित शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड विद्यालयों में लगाने को कहा है.

निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए शुगर एवं फैट बोर्ड में आवश्यक जानकारी अंकित रहती है. चीनी एवं वसा के सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा भोजन की गुणवत्ता और व्यवहारगत आदतों में बदलाव के उद्देश्य से विद्यालयों में शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड लगाने का निर्देश पूर्व में दिया गया था.

तकनीकी बिंदुओं में किया गया बदलाव

पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड में तकनीकी बिंदुओं में परिवर्तन किया गया है. इसके मद्देनजर संशोधित बोर्ड की पीडीएफ प्रति संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध करायी जा रही है.

निदेशालय ने सभी प्रखंड साधन सेवियों के माध्यम से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संशोधित शुगर एवं फैट फ्लेक्स बोर्ड की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

बच्चों को अधिक चीनी और वसा के नुकसान की दी जायेगी जानकारी

विद्यालयों में बोर्ड लगाकर बच्चों को चीनी एवं वसा के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा. इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित करने और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन