Bihar Train: दिल्ली-भागलपुर के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेन, दिवाली-छठ में सफर होगा आसान

Bihar Train News: दिल्ली-भागलपुर के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. त्योहार में घर लौटने वालों को अब थोड़ी राहत होगी. भागलपुर समेत बांका, मुंगेर व लखीसराय आने वालों को अब सुविधा होगी. जानिये पूरा शेड्यूल
Indian Railways: दीवाली व छठ पर्व पर रेलवे तीन पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगी. ये तीनों ट्रेन दिल्ली-भागलपुर के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी. भागलपुर समेत बांका, मुंगेर व लखीसराय जिले में बाहरी राज्यों से लौटने वालों को राहत मिलेगी. दिल्ली से आनेवाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल नहीं रहा है. तत्काल टिकट भी कुछ ही सेकेंड में फुल जा रहा है.
ट्रेन नंबर 04058/04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन दिल्ली से 23 व 26 अक्तूबर को रवाना होगी, जबकि भागलपुर से दिल्ली के लिए 24 व 27 अक्तूबर को रवाना होगी. इसमें 22 कोच होगी. एसी, स्लीपर और जनरल तीनों क्लास की बोगियों रहेंगी. यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 9 बजे रवाना होगी और रात 01 बजे पटना पहुंचेगी. इसके अगले दिन सुबह 5.27 बजे जमालपुर, सुबह 06 बजे सुल्तानगंज और सुबह 07 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
भागलपुर से यह ट्रेन सुबह 09.45 बजे रवाना होगी. सुल्तानगंज सुबह 10.20 बजे और जमालपुर 11 बजे पहुंचेगी. पटना पहुंचने का समय दिन में 2.30 बजे है. भागलपुर से किउल के बीच यह ट्रेन अभयपुर में भी रुकेगी. दिल्ली से भागलपुर 22 घंटे और भागलपुर से दिल्ली की दूरी 21 घंटे में तय करेगी.
Also Read: Indian Railways: भागलपुर-जमशेदपुर ट्रेन सेवा इस दिन से होगी शुरू, स्टॉपेज व टाइम टेबल भी जानें…
ट्रेन नंबर 04034/04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन दिल्ली से 21 व 25 अक्टूबर को चलेगी. जबकि भागलपुर से 22 और 26 अक्तूबर को चलेगी. यह 24 कोच की ट्रेन होगी और इसमें भी जेनरल, स्लीपर और एसी तीनों श्रेणी की बोगियां रहेगी. यह ट्रेन भी दिल्ली से सुबह 9 बजे रवाना होगी और इसके अगले दिन सुबह 07 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से सुबह 09.45 बजे रवाना होगी और दिल्ली अगले दिन सुबह 06.45 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 04064/04063 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन दिल्ली से 22 अक्तूबर व भागलपुर से 23 अक्तूबर को रवाना होगी. इस ट्रेन में भी 24 कोच होगी. लेकिन इसमें सभी 22 कोच जेनरल क्लास की होगी. यह ट्रेन भी दिल्ली से सुबह 09 बजे रवाना होगी और इसके अगले दिन सुबह 07 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से सुबह 09.45 बजे रवाना होगी और दिल्ली अगले दिन 06.45 बजे पहुंचेगी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




