Indian Railways: दिवाली-छठ पर नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, परदेस से घर लौटने वाले की बढ़ती जा रही मुश्किलें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2022 5:04 AM

विज्ञापन

IRCTC: हावड़ा, रांची, सूरत समेत अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन का विकल्प नहीं दिया गया है. इस कारण त्योहार में उक्त जगहों से घर लौटने वाले कुछ ज्यादा ही परेशान है. उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर: त्योहार पर परदेस से घर लौटने वालों की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. 22 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनल व दिल्ली से चलने वाली विक्रमशिला, फरक्का एवं ब्रह्मपुत्र के स्लीपर क्लास में नो रूम है. जबकि, दूसरी सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट की लंबी लिस्ट है. हालांकि, वेटिंग लिस्ट में घट-बढ़ जारी है. दीपावली व छठ के बाद कार्यस्थल पर लौटने वाले की भी यह स्थिति बन सकती है.

हावड़ा, रांची, सूरत समेत अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन का विकल्प नहीं

हावड़ा, रांची, सूरत समेत अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन का विकल्प नहीं दिया गया है. इस कारण त्योहार में उक्त जगहों से घर लौटने वाले कुछ ज्यादा ही परेशान है. उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. घर पहुंचने के लिए उन्हें टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ रही है.

जानें, ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति

22 अक्तूबर

  • विक्रमशिला एक्सप्रेस: स्लीपर कोच में नो रूम एवं एसी कोच (थ्री-ए) में वेटिंग 218.

  • आनंद विहार टर्मिनल-मालदा एक्सप्रेस: स्लीपर कोच में वेटिंग 279 एवं एसी कोच (थ्री-ए) में वेटिंग 98.

  • फरक्का एक्सप्रेस : स्लीपर कोच में नो रूम एवं एसी कोच (थ्री-ए) में 108.

  • ब्रह्मपुत्र मेल : स्लीपर कोच में नो रूम एवं एसी कोच (थ्री-ए) में 98.

  • वनांचल एक्सप्रेस : स्लीपर कोच में वेटिंग 153 एवं एसी कोच (थ्री-ए) में 40.

  • रांची-गोड्डा एक्सप्रेस : स्लीपर कोच में वेटिंग 107 एवं एसी कोच (थ्री-ए) में 31.

  • हावड़ा-गया एक्सप्रेस : स्लीपर कोच में वेटिंग 175 एवं थ्री एसी में 65

  • हावड़ा -जमालपुर एक्सप्रेस : स्लीपर कोच में वेटिंग 307 एवं एसी कोच (थ्री-ए) में 57.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन