Indian Railways/IRCTC/Train News : मुजफ्फरपुर-पोरबंदर के बीच गुरुवार से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, सभी कोच होंगे आरक्षित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Jan 2021 9:34 AM
गाड़ी संख्या 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को पोरबंदर से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी.
पटना . यात्रियों की सुविधा के लिए 21 जनवरी से गाड़ी संख्या 09269/09270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर (वाया बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज) द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी.
पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 21 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को पोरबंदर से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी. मुजफ्फरपुर-पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
गाड़ी संख्या 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी से प्रत्येक रविवार व सोमवार को मुजफ्फरपुर-पोरबंदर के बीच चलेगी.
इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे. यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा. सभी के लिये मास्क और निर्धारित दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










