बिहार के 33 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम, कैमूर में नहीं मिला कोई पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2021 8:34 AM
पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में कुल 410 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. कैमूर जिला में कोई भी नया संक्रमित नहीं पाया गया है. सूबे के 33 वैसे जिले हैं, जहां नये संक्रमितों की संख्या 20 से अधिक नहीं है.
पटना . पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में कुल 410 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. कैमूर जिला में कोई भी नया संक्रमित नहीं पाया गया है. सूबे के 33 वैसे जिले हैं, जहां नये संक्रमितों की संख्या 20 से अधिक नहीं है.
राज्य के सिर्फ चार ऐसे जिले हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 20 से अधिक पायी गयी है. इसमें पटना में सर्वाधिक 57, गोपालगंज में 56, सुपौल में 25 और पूर्णिया में 22 नये मामले पाये गये हैं.
जिन जिलों में 20 से कम संक्रमित पाये गये हैं उसमें अररिया में चार, अरवल में छह, औरंगाबाद में पांच, बांका में दो, बेगूसराय में 19, भागलपुर में चार, भोजपुर व बक्सर में दो-दो, दरभंगा में 12, पूर्वी चंपारण में छह, गया में पांच, जमुई में पांच, जहानाबाद, शेखपुरा व मुंगेर में एक-एक, कटिहार में 12, खगड़िया में 14, किशनगंज में 17 संक्रमित शामिल हैं.
इसके अलावा लखीसराय में 13, मधेपुरा और मधुबनी में 10-10, मुजफ्फरपुर में 11, नालंदा व नवादा में सात-सात, रोहतास में नौ, सहरसा में 11, समस्तीपुर में छह, सारण में 18, शिवहर व सीतामढ़ी में दो-दो, सीवान में 11, वैशाली में छह और पश्चिम चंपारण में छह संक्रमित शामिल हैं.
इसके अलावा अन्य राज्यों के छह लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल एक लाख 15 हजार 280 सैंपलों की जांच की गयी. इधर टीकाकरण अभियान के दौरान मंगलवार को कुल 48805 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गयी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










