ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के 3 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

Updated at : 26 May 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Bihar Rain Alert: बिहार में प्री मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है और इसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बिहार के गयाजी जिले के लिए तेज बारिश, आंधी और ठनका का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के जहानाबाद, गया और नालंदा जिले को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया है कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान गया जिले के कई हिस्सों में बारिश होगी. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना है. 

https://twitter.com/imd_patna/status/1926923002190393707

चार जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार

बिहार के अधिकतर शहरों में सोमवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है. वहीं किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया जिले के एक-दो स्थानों भारी बारिश के आसार हैं. वहीं शेष भागों के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिम बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य व दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना है. इसके अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन, व्रजपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटे के दौरा इन 14 जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 14 जिलों में हल्के स्तर की बारिश हुई. रविवार को गया, भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में वर्षा रिकॉर्ड की गई. इससे तापमान भी कंट्रोल में है. बादलों की वजह से धूप से भी राहत मिल रही है. आसमान का बादलों का जमावड़ा अभी भी मौजूद है. इस वजह से आज भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है. वहीं रविवार को राजधानी में बादल छाये रहे. इस दौरान दोपहर बाद हल्की धूप निकली. इस कारण पटना के अधिकतम तापमान में 3.1 और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. अधिकतम तापमान कम रहने के बावजूद वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 60 रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था.

इसे भी पढ़ें: Bihar: तेज प्रताप यादव को मिला पप्पू यादव का साथ, बोले- सच्चाई को स्वीकार करें लालू परिवार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन