पटना के गांधी मैदान में डेढ़ लाख स्क्वायर फुट में बना हैंगर, 25000 नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Oct 2023 10:34 PM

विज्ञापन

पटना के गांधी मैदान में दो नवंबर को 25 हजार नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र देंगे. इसके लिए गांधी मैदान में सारी तैयारी पूरी हो गयी है.अब उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

शिक्षकों के बैठने के लिए डेढ़ लाख स्क्वायर फुट में तीन हैंगर बनाये गये हैं. इसमें 30 हजार कुर्सियां लगायी गयी हैं. मैदान के पश्चिमी भाग में हैंगर का निर्माण हुआ है. वहीं 10 हजार स्क्वायर फुट में मुख्य मंच तैयार किया गया है.

undefined

मंगलवार को गांधी मैदान में हो रही तैयारी का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा ने जायजा लिया. अपर मुख्य सचिव ने इसे लेकर कुछ आवश्यक निर्देश दिये. सुरक्षा के लिए 50 से अधिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ 500 से अधिक पुलिस बल लगाये गये हैं. बगैर पहचान पत्र के मैदान में प्रवेश नहीं मिलेगा.

undefined

शिक्षकों को बैठने के लिए बनाये गये तीन रॉ

अमित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक घंटे का होगा. तीन से चार बजे तक कार्यक्रम रखा गया है. शिक्षकों के बैठने के लिए तीन रो बनाये गये हैं. ए, बी और सी रॉ में नवनियुक्त शिक्षकों को बैठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पटना जिले में नवनियुक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एक नवंबर तक दे दिया जायेगा. यही पत्र वो लेकर गांधी मैदान में आयेंगे.

undefined

अलग-अलग बनाये गये काउंटर

गांधी मैदान में 25 हजार नव नियुक्त शिक्षक आयेंगे. इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं. शिक्षकों का गेट संख्या चार, पांच, सात व 10 से प्रवेश होगा. संबंधित प्रमंडल वाले हिस्से में साइनेज भी लगाये गये हैं. सूत्र ने बताया कि मैदान में पानी पीने के लिए वाटर एटीएम, टैंकर व जार की व्यवस्था की गयी है. इसलिए शिक्षकों को पानी की बोतल नहीं ले जाना है. 200 अस्थायी टॉयलेट बनाये गये हैं.

undefined

300 बसों का होगा प्रवेश

गांधी मैदान में पूर्वी हिस्से में 300 बसों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. बसों का प्रवेश गेट संख्या 10 से होगा. इसके अलावा शेष बसों को जेपी गंगा पथ के आसपास खड़ा किया जायेगा. शिक्षकों को लेकर 900 बसें पटना पहुंचेंगी.

undefined

शिक्षक नियुक्ति में सफल नियोजित शिक्षक भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पटना जिला से कार्यक्रम में चार हजार शिक्षक शामिल होंगे. इसके लिए पहले से ही तैयारी जारी है. सभी लोग अलग-अलग प्रशिक्षण स्थल से बस से गांधी मैदान पहुंचेंगे. सबसे पहले टारगेट रखा गया है कि जो प्रशिक्षण स्थल में हैं उनको बुलाना. नियोजित शिक्षक जो सफल हुए हैं वे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. लेकिन पहले जो विभिन्न सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं, उनको लाने का लक्ष्य रखा गया है. आगे स्थिति के अनुसार फैसला लिया जायेगा.

undefined

पूरे बिहार से नौ सौ बसें पटना पहुंचेंगी. इनमें से 300 बसें गांधी मैदान में लगेंगी और बाकी बसों को गंगा पथ पर लगवाया जायेगा. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के कारण दो नवंबर को गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी. खाने-पीने की व्यवस्था संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को करनी है. दूर से आने वाले लोग खाना पैक करवा कर ला सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन