ePaper

नहर में डूबने से धान रोपने गये युवक की मौत

Updated at : 10 Aug 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
नहर में डूबने से धान रोपने गये युवक की मौत

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर असुरार गांव में शुक्रवार की देर शाम नहर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर असुरार गांव में शुक्रवार की देर शाम नहर के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक 35 वर्षीय अजीत कुमार रामपुर असुरार गांव निवासी महेंद्र राय का पुत्र बताया गया है. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि अजीत घर से खेत में धान रोपने के लिए निकला था. उसी दौरान पानी से भरे नहर में डूब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया सुधीर प्रसाद सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए मौके पर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. वहीं पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान, पारिवारिक लाभ के साथ 20 हजार रुपये देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन