hajipur news. सड़क पार कर रहे युवक की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 11:07 PM

विज्ञापन

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के इमादपुर सुलतान गांव के पास हुई घटना, युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग स्थित हिलालपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक मंगुराही गांव निवासी हरेंद्र राय का 21 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार राय बताया गया है. युवक की मौत से परिजनों में काेहराम मच गया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना स्थल के पास ही सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया तथा सड़क से लोगों को हटा कर यातायात परिचालन शुरु करा दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव निवासी संतोष कुमार किसी काम से हिलालपुर चौक आया था. इसी दौरान हाजीपुर-जंदाहा मार्ग को पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. युवक की मौत से परिजनाें का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गंगाब्रिज थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि सड़क जाम से घटना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इमादपुर सुलतान गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी. कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन