Hajipur News : महनार में चोरों ने सीआइएसएफ के जवान के बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : महनार में चोरों ने सीआइएसएफ के जवान के बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाये

महनार थाने की वासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या सात में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में धावा बोल लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित परिवार सीआइएसएफ में कार्यरत जवान अमरेश कुमार है. इस संबंध में पीड़ित की मां ने थाने में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

महनार. महनार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है. बेखौफ चोर हर दिन किसी-न-किसी गांव में घरों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला वासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या सात का है, जहां रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में धावा बोल लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित परिवार सीआइएसएफ में कार्यरत जवान अमरेश कुमार है. अमरेश कुमार की मां शांति देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि रविवार शाम परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के एक्सीडेंट की सूचना पर घर में ताला लगाकर बाहर गये थे. सोमवार की सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया. जांच करने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे के ताले तोड़कर सोने की अंगूठी, झुमका, नथिया, बाली, चार जोड़ी चांदी के बाले, चांदी की पायल, कीमती पकड़ा तथा 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. चोरी गयी संपत्ति की कीमत लाखों में आंकी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन