ePaper

वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोर की मौत

Updated at : 04 Jan 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोर की मौत

गोरौल-बेलसर मुख्य मार्ग के भटौलिया गांव के समीप रविवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोर व युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गोरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बेलसर थाना के उफरौल गांव निवासी मो फहीम के 14 वर्षीय पुत्र मो फैयाज के रूप में किया गया है.

विज्ञापन

गोरौल. गोरौल-बेलसर मुख्य मार्ग के भटौलिया गांव के समीप रविवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किशोर व युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गोरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बेलसर थाना के उफरौल गांव निवासी मो फहीम के 14 वर्षीय पुत्र मो फैयाज के रूप में किया गया है. वहीं, जख्मी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेउरा गांव निवासी मो आलिम का 18 वर्षीय पुत्र फैज है. मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि फैयाज अपने रिश्तेदार फैज के साथ बाइक से उफरौल से गोरौल बाजार सामान खरीदने के लिए गया था. बाजार से सामान खरीद कर बाइक से घर लौटने के दौरान थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद जबतक आसपास के लोग जुटते वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना गोरौल थाने की पुलिस को दी और घायल दोनों को इलाज के लिए गोरौल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने मो फैयाज को मृत घोषित कर दिया, जबकि फैज की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पाकर पहुुंची गोरौल थाने की पुलिस मामले की छानबीन के बाद युवक को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी हादसे में दो सगे भाई और अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इसी जगह पर पहले भी हुए हैं हादसे 17 अप्रैल 2024 को गौराल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी थी. मृतक गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर हरशेर गांव निवासी मो शाहबुद्दीन एवं मो मुमताज थे. दोनो भाई बाइक से एक शादी समारोह शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान घटना हुई थी. 21 नवम्बर 2024 को गोरौल-बेलसर मार्ग के भटौलीया गांव के समीप हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. मृतक की पहचान थाने के ही मोहनपुर गांव निवासी नद्दु राय का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं जख्मी रंजीत कुमार के रूप में किया गया है. घटना तब हुई थी, जब युवक अपने भाई के साथ अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहा था .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन