कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबा किशोर

Updated at : 08 Jun 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबा किशोर

नगर थाना क्षेत्र में गंडक नदी के कोनहारा घाट पर रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ गंडक नदी में स्नान करने आया एक किशोर नदी में डूब गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र में गंडक नदी के कोनहारा घाट पर रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ गंडक नदी में स्नान करने आया एक किशोर नदी में डूब गया. हालांकि नदी में डूब रहे किशोर को लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नदी के गहरे पानी में डूब चुका था. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. नदी में डूबे किशोर की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोर नदी में काफी देर तक किशोर की खोजबीन की, कई बार महाजाल फेंका गया, मगर किशोर का कुछ भी पता नहीं चला. इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे किशोर के खोजबीन में जुट गयी. किशोर अभिषेक कुमार नगर थाना क्षेत्र के आरएन काॅलेज मोहल्ला के समीप रहने वाले राजीव पासवान का पुत्र बताया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास अपने रिश्तेदार के साथ कोनहारा घाट गंडक नदी में स्नान करने के लिए आया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. अभिषेक को नदी में डूबते देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अभिषेक नदी में डूब चुका था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की खोजबीन की गयी. इधर अभिषेक के घर पर घटना की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. आनन-फानन में किशोर के परिजन कोनहारा घाट पर पहुंचे. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे किशोर के खोजबीन में लगी रही, मगर किशोर का कुछ भी पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन