Hajipur News : महुआ में घर लौट रहे चाय दुकानदार की स्काॅर्पियो से कुचल कर मौत

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 27 May 2025 10:22 PM

विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के रानीपोखर चौक पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार से आ रही एक स्काॅर्पियो ने घर लौट रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया. इधर घटना के बाद जबतक आसपास के लोग जुटते चालक स्काॅर्पियो लेकर मौके से फरार हो चुका था. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. महुआ थाना क्षेत्र के रानीपोखर चौक पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार से आ रही एक स्काॅर्पियो ने घर लौट रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया. इधर घटना के बाद जबतक आसपास के लोग जुटते चालक स्काॅर्पियो लेकर मौके से फरार हो चुका था. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. जाम के कारण हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. इधर जाम की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगो को समझाने-बुझाने में जुट गयी. मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बखरी गांव निवासी श्रवण साह के रूप में हुई. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि श्रवण साह उक्त गांव में ही चाय की दुकान चलाता था. देर शाम दुकान बंद कर घर लौटा था. देर शाम उक्त गांव में ही भोज में शामिल होने के लिए गये थे. देर रात में भोज खाकर पैदल घर लौट रहा था. इसी दौरान महुआ थाना क्षेत्र के रानीपोखर चौक के समीप एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने उन्हें रौंद दिया. घटना के बाद जब तक लोग जुटते स्काॅर्पियो चालक मौके से फरार हो चुका था. इधर सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. सके कारण हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल बल के साथ मौके के पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के जुट गए. लगभग दो घंटे के काफी मशक्कत व उचित कार्रवाई के आश्वासन हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों शांत हुए. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जिसके बाद हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग वाहनों को परिचालन शुरू हो सका.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के रानीपोखर चौक के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. राजेश रंजन, महुआ थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन