हाजीपुर में किन्नर से करोड़ों की चोरी का मामला, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, विशेष टीम गठित करने का निर्देश

करोड़ों कि चोरी मामला में एसपी पहुंचे जांच पड़ताल करने
हाजीपुर में किन्नर के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
हाजीपुर: सदर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर 12 जून की रात किन्नर से हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से समीक्षा की. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली तथा अब तक हुई जांच और अनुसंधान की प्रगति के संबंध में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की.
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मामले के जल्द उद्भेदन को लेकर सदर थानाध्यक्ष को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और जिला आसूचना इकाई के साथ समन्वय कर विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाने तथा घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.
विशेष टीम को जल्द गिरफ्तारी का निर्देश
एसपी शुभांक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जाए. पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास करने को कहा गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और कांड का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए.
निरीक्षण के दौरान सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला आसूचना इकाई प्रभारी राजेश शरण, ओपी राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
चोरी के बाद दो बार प्रदर्शन कर चुका है किन्नर समाज
स्टेशन रोड पर हुई चोरी की घटना के बाद किन्नर समाज में काफी आक्रोश है. लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने के बाद किन्नर समाज के सैकड़ों लोगों ने दो बार समाहरणालय परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी की रकम एवं जेवर बरामद करने की मांग की थी.
पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौटे थे. इसके बाद बीते दिनों भी किन्नर समाज के लोग अचानक समाहरणालय पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. कई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसपी और जिलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था.
अब एसपी के घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की समीक्षा करने और विशेष टीम गठित करने के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले के जल्द उद्भेदन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










