16 जून को वैशाली की 32 पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News :

सहयोग शिविर का सांकेतिक फोटो.

Hajipur News : शिविरों में लोगों के आवेदन प्राप्त करने, उनका पंजीकरण करने तथा यथासंभव मौके पर ही निष्पादन की व्यवस्था की जाएगी.

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट

Hajipur News : आमजनों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से 16 जून को वैशाली जिले की सभी प्रखंडों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा.

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार प्रत्येक प्रखंड की दो-दो पंचायतों में ये शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे. शिविरों में लोगों के आवेदन प्राप्त करने, उनका पंजीकरण करने तथा यथासंभव मौके पर ही निष्पादन की व्यवस्था की जाएगी.

प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को लगेगा शिविर

जिला प्रशासन ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. शिविर स्थलों का चयन इस प्रकार किया गया है कि आसपास की पंचायतों के लोग आसानी से पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें.

शिविरों में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था रहेगी. साथ ही आम लोगों के लिए बैठने और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी.

16 जून को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

जंदाहा पानपुर बटेश्वरनाथ धाम (बसंतपुर पंचायत), सामुदायिक भवन मो. गराही
हाजीपुर पंचायत कार्यालय भवन गौसपुर इजरा, पंचायत भवन गदाई सराय
भगवानपुर पंचायत सरकार भवन वारिसपुर, सामुदायिक भवन वफापुर बान्थू
बिदुपुर शिव मंदिर प्रांगण रजासन, सामुदायिक भवन माईल
पटेढ़ी बेलसर पंचायत भवन बेलसर, सामुदायिक भवन नगवां
वैशाली पंचायत सरकार भवन चकअल्हदाद, पंचायत सरकार भवन चिंतामणिपुर
महुआ पंचायत भवन हसनपुर ओस्ती, पंचायत भवन जहांगीरपुर सलखन्नी
चेहराकलां पंचायत भवन अबाबकरपुर, पंचायत भवन मथना मिलिक
राजापाकर ग्राम पंचायत भवन लंगुराव विलन्दपुर, पुराना ग्राम पंचायत भवन नारायणपुर बुजुर्ग
पातेपुर पंचायत कार्यालय भवन डढुआ, पंचायत कार्यालय भवन मौदह चतुर
महनार पंचायत भवन सरमस्तपुर, आंबेडकर भवन महम्मदपुर
सहदेई बुजुर्गखेल मैदान सहदेई बुजुर्ग, महारानी कुंवर खेल मैदान डुमरी
देसरी हाई स्कूल परिसर देसरी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर किचनी
राघोपुर लालू भवन जफराबाद टोक, पंचायत सरकार भवन रुस्तमपुर
लालगंज मवेशी अस्पताल जलालपुर, पंचायत सरकार भवन खरौना
गोरौल –उत्क्रमित हाई स्कूल भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर, पंचायत सरकार भवन भानपुर बड़ेवा
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन