पुलिस ने 600 लीटर देसी शराब की जब्त

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

बिदुपुर पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में थाने के माइल के समीप से एक ऑटो पर लदी लगभग 600 लीटर देसी शराब जब्त की, हालांकि आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो से शराब को खेप जा रही है.

विज्ञापन

बिदुपुर. बिदुपुर पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में थाने के माइल के समीप से एक ऑटो पर लदी लगभग 600 लीटर देसी शराब जब्त की, हालांकि आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो से शराब को खेप जा रही है. सूचना मिलते ही एलटीएफ के साथ एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने ऑटो का पीछा किया. पुलिस का वाहन देख ऑटो चालक माइल के समीप ऑटो छोड़ कर फरार हो गया. इस दौरान पुलिस को ऑटो की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पॉलीथिन में पैक कर जुट के बोरे में रखी देसी शराब सहित ऑटो को जब्त कर थाना लाया. वहीं पुलिस मामले में आरोपित पर एफआइआर की करवाई में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी को चिह्नित कर उसके विरुद्ध एफआइआर की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, अवर निरीक्षक संदीप कुमार, कौशल किशोर, एएसआइ अनवर सादात समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे. चोरी के बर्तन के साथ दो गिरफ्तार लालगंज. करताहां थाना थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से हुई चोरी की गयी घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी की घटना में शामिल दो आरोपितों को चोरी के बर्तन के साथ गिरफ्तार लिया. पकड़े गये आरोपितों में करताहां थाना क्षेत्र के घटारो चतुर्भुज खिरीटोला के निवासी आमोद राय का पुत्र सुकेश कुमार और श्यामबाबू पासवान के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि बीते 16 नवंबर को थाना क्षेत्र के एक आवेदक ने थाने में अज्ञात के चोरों खिलाफ अपने घर में चोरी हो जाने का मामले में दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो आरोपितों की गिरफ्तारी की. पकड़े गये दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चिह्नित जगह से अल्युमिनियम के तीन बाल्टी, एक बड़ा छोटा पीतल जैसा बड़गुना, दो पीतल जैसा सूप, दो अल्युमिनियम डालना, एक पीतल जैसा एवं दो स्टील जैसी बाल्टी, एक पीतल एवं दो स्टील गिलास, एक पीतल कटोरी एवं छह स्टील कटोरी, एक स्टील लोहे की कड़ाही बरामद की गयी. जिसे बरामद कर थाना पर लाया गया. पकड़े गये दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन