सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हुई मौत

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित बहुआरा पंचायत के पोखरा गांव में दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक का शव समस्तीपुर से आते ही उसके घर पर कोहराम मच गया. मृतक पातेपुर थाने की पोखरा गांव निवासी मो हसन का 40 वर्षीय पुत्र मो शमीम था. घटना बीते 23 दिसंबर की है जब मृतक रोड क्रॉस करते समय पटना के तरफ जा रही तेज रफ्तार की कार ने ठोकर मार दी थी.

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित बहुआरा पंचायत के पोखरा गांव में दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक का शव समस्तीपुर से आते ही उसके घर पर कोहराम मच गया. मृतक पातेपुर थाने की पोखरा गांव निवासी मो हसन का 40 वर्षीय पुत्र मो शमीम था. घटना बीते 23 दिसंबर की है जब मृतक रोड क्रॉस करते समय पटना के तरफ जा रही तेज रफ्तार की कार ने ठोकर मार दी थी. हालांकि लोगों ने ठोकर मार कर भाग रहे कार को पकड़ लिया था और पुलिस कार को जब्त कर थाने ले गयी. घटना में घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों को स्थानीय मुखिया राधा देवी ने कबीर अंत्येष्टि की राशि दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सरकार के स्तर से सहायता दी जायेगी. वाहन जांच के दौरान वसूला गया 43 हजार रुपये का जुर्माना हाजीपुर. अपराध नियंत्रण और शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान शहर के पुरानी गंडक पुल, अनवरपुर चौक्. रामाशीष चौक, महुआ मोड़ सहित अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग की गई. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन के कागजात की जांच की गयी. कई बाइक चालक बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये वाहन चालकों से जुर्माना काटा गया. इस दौरान कुल 43 हजार पांच रुपये का चालान बनाया गया. साथ ही सभी वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन