Hajipur News : पातेपुर में पिकअप वैन पर लोड आठ लाख की शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 10:13 PM
Hajipur News : पातेपुर थाने की पुलिस ने सलेमपुर सलखन्नी गांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास से एक पिकअप वैन पर लोड लगभग 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गये.
पातेपुर. पातेपुर थाने की पुलिस ने सलेमपुर सलखन्नी गांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास से एक पिकअप वैन पर लोड लगभग 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गये. पुलिस इस मामले में धंधेबाजों की पहचान कर गाड़ी के मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. एसपी ने हरकिशोर राय ने बताया कि सोमवार की देर शाम पातेपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर सलखन्नी गांव में ब्रह्मस्थान के पास पिकअप वैन से शराब की खेप उतारी जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी. बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये. पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली तो उस पर शराब के कार्टन लोड थे. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया. बताया गया कि वैन से 873 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. बरामद शराब की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग आठ लाख रुपये बतायी गयी है. इस मामले में पुलिस वैन के चालक तथा मालिक की पहचान करने के साथ ही स्थानीय चौकीदार एवं मानवीय सूचना के आधार पर धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










