वैशाली के महुआ में घर का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, झाड़ी में खाली बक्सा फेंककर भागे

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News : गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के मुरादपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है. बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार नकद व दो लाख के आभूषण ले उड़े हैं. बाद में खाली बक्सा झाड़ी से बरामद किया गया.

विज्ञापन

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News :
महुआ थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी कर ली गई है. इसकी सूचना महुआ थाना को दे दी गई है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत मुरादपुर निवासी हरेंद्र ठाकुर के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात्रि भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उनके पुत्र प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलोग खाना खाने के बाद सोये हुए थे, तभी चोरों ने रात्रि करीब 1 बजे के करीब मेरी मां इंद्रासन देवी के कमरे के दरवाजे का बाहर से ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोर कमरे के अंदर से बक्शा चोरी कर बाहर ले गए.

झाड़ी में फेंका मिला चोरी गया बक्सा


बक्से में रखे 50 हजार रुपये नकद राशि तथा दो लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली गई है. शनिवार की सुबह जब कमरा खुला हुआ और ताला टूटा देखा तो परिजनों के होश उड़ गए. काफी खोजबीन की गई तो घर के बगल में झाड़ी में बक्शा फेंका हुआ मिला. इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई.

पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल, थाने में दी लिखित शिकायत


इस भीषण चोरी की घटना के बाद से पीड़िता महिला इंद्रासन देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. घटना के संबंध में एक लिखित शिकायत महुआ थाना में भी दी गई है. लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन