महुआ में शिक्षा के पुरोधाओं को मिला सम्मान, कीर्ति स्तंभ का हुआ लोकार्पण

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 04 Jun 2026 7:40 PM

विज्ञापन

शिलापट्ट का उद्घाटन करते सचिव

Hajipur News : समाजसेवियों के योगदान को मिला सम्मान, महाविद्यालय में स्थापित हुआ कीर्ति स्तंभ

विज्ञापन

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में स्थित निरसू नारायण सिंह महाविद्यालय में भूमि दाताओं,महाविद्यालय एवं पंचायत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों की कीर्ति स्तंभ स्थापित की गई.जिसका उद्घाटन महाविद्यालय सचिव सविता कुमारी ने की. जानकारी के अनुसार गुरुवार को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रो.मिथलेश सिंह के संचालन में कार्यक्रम आयोजित कर भूमि दाताओं से संबंधित कीर्ति स्तंभ (नाम शिलापट्ट) का विधिवत उद्घाटन सचिव सविता कुमारी द्वारा कराया गया.इसके पूर्व महाविद्यालय के संस्थापक स्व. नीरसू नारायण सिंह तथा स्व.लक्ष्मी नारायण सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

महाविद्यालय परिसर में लगा नाम शिलापट्ट

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इस महाविद्यालय की स्थापना को लेकर क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी स्व.लक्ष्मी नारायण सिंह ने अपनी जमीन राज्यपाल के नाम दाखिल किया था.इसके बाद अन्य समाजसेवियों ने भी महाविद्यालय की विस्तार को लेकर अपनी जमीन दान में देने का काम किया था.उन समाजसेवियों की नाम से संबंधित शिलापट्ट विद्यालय परिसर में स्थापित की गई है.ताकि नई पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा समाजहित में किए गए सराहनीय कार्यों को जान सके.इस मौके पर प्रो.संजय सिंह,प्रो.डॉ अरुण गुप्ता,संजय सिंह मुन्ना,पारसनाथ सिंह,प्रो.शिव शरण सिंह,प्रो.ब्रजकिशोर सिंह,प्रो.सरोज कुमार सिंह,प्रो.धर्मेंद्र सिंह, प्रो.राजकुमार सिंह,प्रो.अनिल कुमार सिंह के साथ अन्य लोग शामिल थे.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन