किसानों को उन्नत तकनीक की दी जानकारी

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

कृषि विभाग आत्मा के सहयोग से महनार प्रखंड अंतर्गत करनौति पंचायत में पान की खेती पर आधारित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रशिक्षण पांच जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को पान की खेती की उन्नत एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के उपाय बताना है.

विज्ञापन

महनार. कृषि विभाग आत्मा के सहयोग से महनार प्रखंड अंतर्गत करनौति पंचायत में पान की खेती पर आधारित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रशिक्षण पांच जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को पान की खेती की उन्नत एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के उपाय बताना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी महनार कर्मवीर कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है. इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किसानों को पान की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी विस्तार से दी गई. रविवार को आयोजित सत्र में राजेश कुमार चौधरी, चंद्रिका प्रसाद चौधरी, नागेंद्र प्रसाद चौधरी, बैजनाथ प्रसाद चौधरी, संजय चौधरी, बालेंद्र चौधरी सहित दर्जनों कृषकों ने भाग लिया. किसानों को उन्नत बीजों का चयन, नर्सरी प्रबंधन, संतुलित खाद एवं उर्वरक का प्रयोग, कीट-रोग नियंत्रण, वैज्ञानिक पद्धति से खेती तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि करनौति पंचायत में 300 से अधिक परिवार पान की खेती से जुड़े हुए हैं, जबकि लगभग 50 हेक्टेयर भूमि में पान की खेती की जाती है. प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को पान की खेती में आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान की जानकारी भी दी जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक दवाइयों की जानकारी दी गई तथा 200 से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने की योजना पर भी चर्चा हुई. किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पान की खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने में मदद मिलेगी और उनकी आमदनी बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन