hajipur news. बूथों पर सुविधाएं करें सुनिश्चित : बीडीओ

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 16 Oct 2025 8:00 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य को लेकर बैठक हुई

विज्ञापन

वैशाली. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य को लेकर बैठक हुई. इसमें बीडीओ अंजनी कुमार ने निर्वाचन कार्य को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी मतदाता को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. बैठक के दौरान अधिकारियों ने चुनाव कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए परस्पर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया. मौके पर नोडल पदाधिकारी (कार्मिक कोषांग) सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवनाथ चौधरी, स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी विभा रानी सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन