hajipur news. बारिश के बावजूद पंडालों में लगी रही भीड़

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 03 Oct 2025 6:58 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में हुआ

विज्ञापन

देसरी. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. शुक्रवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में हुआ. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. शारदीय नवरात्र के दौरान उफरौल गाजीपुर चौक पर 60 फिट ऊंचे बने पूजा पंडाल को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पंडाल के साथ मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना किया. देसरी बाजार के बड़ी दुर्गा मंदिर में बंगाली पद्धति से श्रद्धालुओं ने पूजा की. धर्मपुर राम राय स्थित दुर्गा मंदिर पर सैकड़ों कबूतर उड़ाए गए. चांदपुरा बाजार, कुड़वा समेत अन्य दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के बावजूद लगी रही. नवमी के दिन हवन के साथ कन्या पूजन भी किया गया. दुर्गा मंदिरों पर विधायक प्रतिमा कुमारी, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम, पूर्व जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास, जदयू के युवा के प्रदेश महासचिव ई. आलोक चंद्र गौतम, प्रमुख आनंद कुमार, जिला पार्षद मोहित पासवान ने पूजा अर्चना की. दुर्गा पूजा के दौरान एसडीओ नीरज सिन्हा, डीएसपी प्रवीण कुमार, देसरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न, सीओ निशु सिंह, चांदपुरा थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण करते रहे. दूसरी ओर दशमी के संध्या में देसरी हाट में 50 फीट ऊंचा रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुटी रही. वही भीखनपुरा में भी रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मां दुर्गापूजा आराधना समिति उफरौल के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि दशमी को भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन