hajipur news. छिनतई का विरोध करने पर डिलिवरी ब्वाॅय को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. छिनतई का विरोध करने पर डिलिवरी ब्वाॅय को मारी गोली

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक डिलिवरी ब्वाय को गोली मार कर जख्मी कर दिया. गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल राकेश पासवान बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी जामुन पासवान का पुत्र बताया गया है. जानकारी के अनुसार राकेश हाजीपुर सदर थाना के रामाशीष चौक स्थित एक कंपनी में डिलिवरी ब्वाय है. शनिवार को वह हाजीपुर से सामान लेकर बिदुपुर में विभिन्न जगहों पर डिलिवरी करने जा रहा था. जैसे ही वह बिदुपुर थाना के रहिमापुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली और छिनतई करने लगे. जब राकेश ने इसका विरोध किया, अपराधियों ने गोली चला दी. गोली लगते ही राकेश घायल होकर गिर पड़ा. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. घटना की सूचना पर कंपनी के कर्मी व परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. वहीं, बिदुपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल से युवक की बाइक को बरामद किया है. अपराधियों की पहचान के लिए लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन