निर्माणाधीन योजनाओं को 15 तक पूरा करें : डीएम

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को जिला पुष्करणी सभागार में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. सोमवार को जिला पुष्करणी सभागार में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने किया. डीएम ने मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान की गहन समीक्षा किया एवं संबंधितों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अपशिस्ट प्रसंस्करण ईकाई के निर्माण के लिए सभी विवादों का निराकरण 5 दिसंबर तक एवं निर्माणाधीन योजनाओ का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करे.| प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अपूर्ण आवासों को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास प्राधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी प्रखंड समन्वयक, सभी ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक एवं जल जीवन हरियाली अभियान के सभी अवयवों से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन