युवक की बेरहमी से पिटाई के आरोप में हटाए गए चकसिकंदर ओपी प्रभारी, नए प्रभारी की तैनाती

Updated:
विज्ञापन

बिदुपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई के मामले में चकसिकंदर ओपी प्रभारी संदीप कुमार को हटा दिया गया है। एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओपी अंतर्गत युवक से कथित बेरहमी से मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी संदीप कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह बिदुपुर थाना में तैनात अवर निरीक्षक दीपक कुमार को चकसिकंदर ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है.

एसडीपीओ ने की मामले की जांच

घटना के अखबारों और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने पूरे मामले की जांच की. उन्होंने घायल धीरज कुमार और उसके परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए ओपी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया.

युवक ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार कुसियारी निवासी दीनानाथ राय के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के घर देर रात पुलिस उसके बड़े भाई की तलाश में पहुंची थी. आरोप है कि इसी दौरान धीरज पुलिस के पास पहुंचा तो ओपी प्रभारी ने उसे शराब के नशे में होने की बात कहकर पकड़ लिया. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस उसे वाहन से सुनसान इलाके में ले गई और उसके सिर, सीने तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पिटाई के बाद बेहोश होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिदुपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : ओपी प्रभारी पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गई पुलिस

जांच जारी, नए प्रभारी की तैनाती

इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थिति को देखते हुए अवर निरीक्षक दीपक कुमार को चकसिकंदर ओपी का प्रभारी बनाया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज



विज्ञापन
राजीव कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन