वैशाली में गंगा किनारे मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

वैशाली जिले के बिदुपुर में गंगा नदी में पांच वर्षीय एक अज्ञात बच्चे का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत घाट पर पांच वर्षीय एक अज्ञात बच्चे का शव नदी में तैरते देखा गया. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. घटना मंगलवार देर शाम की बताई गई है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे की मौत के बाद उसके शव को नदी में प्रवाहित किया गया होगा और बहते हुए वह खिलवत घाट तक पहुंच गया. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. बिदुपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि हाजीपुर सदर अस्पताल में छोटे बच्चों का पोस्टमार्टम (विशेष बाल शव परीक्षण) नहीं होने के कारण शव को चिकित्सकीय परीक्षण एवं पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है. पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.


विज्ञापन
राजीव कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन