हाजीपुर : सहयोग शिविर में लाभुकों के बीच बांटे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ऋण स्वीकृति पत्र

Updated:
विज्ञापन

महनार में सहयोग शिविर का उद्घाटन करते विधायक उमेश कुशवाहा व एसडीओ अंकित कुमार

हाजीपुर के महनार नगर परिषद में आयोजित सहयोग शिविर में कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को वितरित किया गया. विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

विज्ञापन

Hajipur News : महनार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित बालक उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन महनार विधायक सह राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया.

विधायक ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

उद्घाटन के दौरान विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है.

लाभुकों को वितरित किए गए विभिन्न प्रमाण पत्र

शिविर में विधायक ने पांच लाभुकों को राशन कार्ड, सात लाभुकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र, पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड तथा पांच-पांच आवेदकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किए. वहीं विभिन्न विभागों से संबंधित छह आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया.

अधिकारियों ने किया समस्याओं का निस्तारण

एसडीओ अंकित कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने की अपील की. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पुष्पक कुमार, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, टाउन प्लानर, वार्ड पार्षद तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन