महनार स्टेशन पर ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत, प्लेटफॉर्म पर बेहोश होकर गिरा, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में  इलाज के दौरान बेहोश यात्री वीरेन्द्र

महनार रोड रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की चलती ट्रेन से उतरने के बाद तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को होश में लाया और समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई.

विज्ञापन

Hajipur News : महनार रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्वस्थ महसूस होने पर वह चलती ट्रेन से स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतरा, लेकिन कुछ ही देर बाद चक्कर आने से बेहोश होकर गिर पड़ा.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और काफी प्रयास के बाद उसे होश में लाया. होश आने पर यात्री ने बताया कि वह विद्यापति से पटना जा रहा था. महनार रोड स्टेशन के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके कारण वह ट्रेन से उतर गया और प्लेटफॉर्म पर बेहोश हो गया. उसकी पहचान समस्तीपुर जिले के मरकलीपुर, विद्यापति निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई.

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलने पर महनार के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस भेजी. एंबुलेंस की मदद से वीरेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महनार में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिन्हा ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया.

इलाज के बाद स्थिति सामान्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इलाज के बाद यात्री की स्थिति सामान्य हो गई. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक शिशिर कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने समय पर सहायता उपलब्ध कराने और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

इसे भी पढ़ें : महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन