Bihar: हाजीपुर में सड़क हादसे के बाद हंगामा, मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर पथराव

Bihar: हाजीपुर सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद आरएन कॉलेज में बने वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे को टक्कर मार दी. इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया और दंडाधिकारी की गाड़ी पर पथराव किया.
Bihar: हाजीपुर. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद हाजीपुर स्थित आरएन कॉलेज में बने वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे को टक्कर मार दी. इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि घटनास्थल से भाग रहे वाहन को रोककर गुस्साए ग्रामीणों ने उसपर जमकर पथराव किये, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गये. घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है. घायलों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग निवासी बिपुल कुमार (20 ), अंकित (14) और आदित्या कुमार (7) के रूप में की गई है.
वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने मारी टक्कर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चाचा और उनके दो भतीजे बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे. तभी फरीदपुर के पास वज्रगृह में ईवीएम ले जा रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना होते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल में दो मासूम बच्चे और एक युवक है.
Also Read: Bihar: कटिहार में ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत
आक्रोशित लोगों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर किया पथराव
हादसे के बाद घटनास्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी को घेर लिया और उस पर पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर समिति के आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची. स्थिति को बिगड़ता देख महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन घटनास्थल पहुंचे और घटना से भड़के लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




