नवादा: रजौली में गिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में घायल के साथ परिजनों की भीड़.

Nawad Road accident : घायलों की पहचान कर्मा गांव निवासी आफताब आलम और मुमताज आलम के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawad Road accident : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एसएच-70 पर रजौली-सिरदला रोड स्थित केन्दुआ गांव के समीप सोमवार दोपहर गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.

बेहतर इलाज के लिए दोनों सदर अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बताया कि घायलों की पहचान कर्मा गांव निवासी आफताब आलम और मुमताज आलम के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया.

केन्दुआ के पास हादसा

परिजन इम्तियाज आलम के अनुसार, कर्मा गांव में निर्माणाधीन मदरसे के लिए बैरिया मोड़ स्थित गिट्टी डंप से ट्रैक्टर द्वारा गिट्टी लाई जा रही थी. इसी दौरान केन्दुआ गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जा रही

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है तथा पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: BPSC 70वीं परीक्षा में मेसकौर का गौरव बढ़ा, सौरव किशोर ने हासिल की 146वीं रैंक

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन