Nawada News. पंचमुखी शोभनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा से पूरी हाेती हैं मुरीदें
शिवलिंग का करें दर्शन.
Nawada News. नगर के शोभनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे. इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. मंदिर की स्थापना 1931 में की गयी थी. आस्था के साथ श्रद्धालुओं की ओर से की गयी पूजा-अर्चना से मुरादें पूरी होती हैं.
Nawada News. नगर के शोभनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे. इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. मंदिर की स्थापना 1931 में की गयी थी. आस्था के साथ श्रद्धालुओं की ओर से की गयी पूजा-अर्चना से मुरादें पूरी होती हैं. प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. वैसे मंदिर को धार्मिक न्यास बोर्ड ने अपने अधीन कर लिया है, जिससे इसके विकास की उम्मीदें कायम हुई हैं. पंचमुखी महादेव की आराधना से कई माताओं की गोदें भरी हैं, तो कई की मनोवांछित आशाएं पूरी हुई हैं. यही कारण है कि यहां वर्ष में 10 हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधते हैं.
क्या है इतिहास
नवादा-गया पथ पर भदौनी पशु हाट के पास शोभनाथ मंदिर अवस्थित है. बताया जाता है कि नवादा-हसुआ पथ पर सड़क निर्माण के क्रम में दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित गहरे नाले पर 1931 में खुदाई करने पर लोगों को पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन हुए. संवेदक ने अद्भुत शिवलिंग की पूजा-अर्चना के बाद पूरा निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया. शिवलिंग की पूजा से कार्य में बाधा नहीं आयी और निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ा. तब मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया, जो अब विशाल मंदिर के रूप में परिणत हो गया है.
नियमित होती है पूजा-अर्चना
वैसे तो प्रतिदिन यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन प्रत्येक माह की पूर्णिमा, श्रावण की सोमवारी और महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. इसमें दूर-दूर से शिवभक्त यहां आकर जलाभिषेक करते हैं.
शादियों के लिए मंदिर प्रसिद्ध
शोभनाथ मंदिर जिले में सस्ती शादियों के लिए मशहूर है. शादी-विवाह लगन शुरू होते ही यहां चट मंगनी, पट विवाह की तर्ज पर शादियां करायी जाती हैं. प्रति वर्ष लगभग 10 हजार जोड़े परिणय सूत्र में बंधते हैं.
संकट मोचन मंदिर में आरती
शाम 6:00 बजे-संकट मोचन मंदिर में नित्य संध्या आरती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










