'अतीक के कुत्ते को सहलाते थे मुलायम सिंह यादव', मंत्री सतीश शर्मा के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति
मंत्री सतीश शर्मा और मुलायम सिंह यादव का फाइल फोटो
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने अतीक अहमद का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव पर तीखा हमला बोला, उनके बयान के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.
UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा के एक बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. अतीक अहमद और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. मंत्री ने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों को संरक्षण मिलता था और इसी संदर्भ में उन्होंने मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित टिप्पणी भी की. सतीश शर्मा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.
मंत्री सतीश शर्मा के बयान से मचा सियासी बवाल
वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और माफिया अतीक अहमद का नाम लेते हुए नजर आए. राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कार्यक्रम के मंच से ऑन रिकॉर्ड कहा कि सपा के राज में माफियाओं के करीबियों तक को बढ़ावा दिया जाता था. वहीं, योगी सरकार ने अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाया है. मंच से जनता को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बेहद आक्रामक अंदाज में सपा के दौर की कानून-व्यवस्था को घेरा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि अतीक अहमद के कुत्ते को उस समय समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव सहलाने का काम करते थे.
यूपी की राजनीति में नया विवाद
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सपा सरकारों में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाने का काम किया. उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सनातन संस्कृति के संरक्षण की भी सराहना की. वहीं, उनके विवादित बयान पर सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अमर्यादित बताया और भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी.
Also Read: बलिया के ‘तवायफ’ गांव की कहानी: आज भी लड़कियों की शादी नहीं होती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










