पीएम मोदी की अपील का असर, कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे बिहार के तीन मंत्री

Author :raginisharma
Published by :raginisharma
Updated at :13 May 2026 4:20 PM
विज्ञापन
kafila

काफिले की तस्वीर

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. वैशाली जिले के तीन मंत्रियों ने एक ही वाहन से यात्रा कर सादगी, संसाधन संरक्षण और मितव्ययिता का संदेश दिया.

विज्ञापन

Bihar News:(कैफ अहमद की रिपोर्ट) हाजीपुर में मंगलवार को बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने एक अनोखी पहल कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. अलग-अलग काफिलों के बजाय तीनों मंत्री एक ही सरकारी वाहन से महुआ पहुंचे. उनकी इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है.

महुआ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय पासवान और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री लखेंद्र पासवान महुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान तीनों मंत्रियों ने अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करने के बजाय एक ही गाड़ी से यात्रा की. उनकी इस सादगीपूर्ण पहल की चर्चा राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हो रही है.

वैश्विक संकट के बीच दिया संदेश

बताया गया कि वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर यह संदेशात्मक कदम उठाया गया. साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश भी दिया गया.

मंत्रियों ने क्या कहा?

मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को व्यवहार में उतारना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि नेता खुद संसाधनों की बचत का उदाहरण पेश करेंगे तो आम जनता में भी जागरूकता बढ़ेगी. वहीं मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि छोटी-छोटी पहल भी राष्ट्रीय हित में बड़ा योगदान दे सकती है. उन्होंने कहा कि एक साथ यात्रा कर उन्होंने ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के सदुपयोग का संदेश देने की कोशिश की है.

लोगों ने की सराहना

मंत्रियों की इस पहल की स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल आम नागरिकों को भी प्रेरित करेगी.

Also Read: आरा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
raginisharma

लेखक के बारे में

By raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन