फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 मिशन मोड में चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान : डीएम

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 मिशन मोड में चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान : डीएम

जिले में एग्री स्टैक योजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 का शुभारंभ मंगलवार को कर दिया गया

विज्ञापन

– फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 का हुआ शुभारंभ हाजीपुर. जिले में एग्री स्टैक योजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 का शुभारंभ मंगलवार को कर दिया गया. इस अभियान के तहत जिले के सभी जमाबंदीधारी किसानों का इ-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण मिशन मोड में 12 मई से 30 जून तक कराया जायेगा. इस अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक, तकनीकी एवं अनुश्रवण व्यवस्था लागू की है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा में फार्मर रजिस्ट्री अभियान फेज-2 को संचालित किया जायेगा ताकि जिले का कोई भी किसान पंजीकरण से वंचित न रहे. अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार सहित पंचायत एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान एवं त्वरित सहयोग के लिए जिला स्तर पर विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया है, जिसमें आइटी मैनेजर, आइटी सहायक, कृषि समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को शामिल किया गया है. यह टीम प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध करायेगी. जिले के सभी प्रखंडों में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के उद्देश्य से वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संबंधित पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखंडों में उपस्थित रहकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री कार्य करेंगे. जिसकी निगरानी एवं समन्वय के लिए जिला नियंत्रण कक्ष हाजीपुर से की जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06224-260220 कार्यरत रहेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के माध्यम से पैक्स अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों का पंजीकरण कराएं. इसी क्रम में वीएलइ एवं सीएससी संचालकों को भी मशीनों के साथ डोर-टू-डोर जाकर किसान पंजीकरण कार्य कराया जाएगा, जीविका दीदियों के माध्यम से अपंजीकृत किसानों की पहचान कर उन्हें नजदीकी सीएससी, पंचायत कृषि कार्यालय अथवा प्रखंड कृषि कार्यालय तक पहुंचाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण करायेंगी. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से कार्य समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन