हाजीपुर : जन्मदिन पार्टी में ननिहाल आए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

Author Abhishek Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

घायल को अस्पताल ले जाते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur Stabbing Incident : हाजीपुर के मुफ्ती मोहल्ला में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. पानी गिरने को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को चाकू मार दिया गया. घायल युवक का इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur Stabbing Incident : हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मुफ्ती मोहल्ला में जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जन्मदिन समारोह के दौरान हुआ विवाद

जानकारी अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला में रविवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान पानी गिरने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

घायल युवक की पहचान छपरा के अस्पताल चौक निवासी लालबाबू राम के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साहिल अपने ननिहाल में जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था. आरोप है कि विवाद के दौरान चंदन राम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल साहिल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें चंदन राम को नामजद आरोपित बनाया गया है.

आरोपित की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : हाजीपुर में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 3.65 लाख रुपये, साइबर थाने की त्वरित कार्रवाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन