हाजीपुर में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 3.65 लाख रुपये, साइबर थाने की त्वरित कार्रवाई

Author Abhishek Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

ठगी की सांकेतिक तस्वीर

Hajipur Cyber ​​Fraud : हाजीपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित को 3.65 लाख रुपये वापस मिले हैं. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैंक से संपर्क कर राशि को होल्ड कराया और पीड़ित के खाते में वापस कराया.

विज्ञापन

Hajipur Cyber ​​Fraud : हाजीपुर में साइबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 3.65 लाख रुपये वापस मिल गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक से समन्वय कर राशि होल्ड कराई और उसे पीड़ित के खाते में वापस कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत

दरअसल, चांदपुरा थाना क्षेत्र के चैनपुर ननहकार निवासी मुकेश कुमार को साइबर थाना पुलिस की पहल पर ठगी गई राशि में से 3 लाख 65 हजार रुपये वापस मिल गए. रुपये वापस मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया.

यूपीआई के माध्यम से हुई थी निकासी

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार के खाते से 28 जून 2025 से 5 जुलाई 2025 के बीच यूपीआई के माध्यम से कुल 5 लाख 5 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते के लिए एटीएम या अन्य बैंकिंग सुविधा भी नहीं ली थी.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी चांदनी सुमन ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की गई. इसके बाद ठगी गई राशि में से 3 लाख 65 हजार रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए.

साइबर अपराध से बचाव की अपील

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : हाजीपुर के बिदुपुर में बाल सुरक्षा पर संगोष्ठी, बाल विवाह और नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन