वैशाली में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए 346 नावें, 8 बोट एम्बुलेंस समेत सभी विभाग अलर्ट, जानिए किस विभाग ने क्या इंतजाम किए

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
पिछले वर्ष बाढ़ का फोटो

पिछले वर्ष बाढ़ का फोटो

Vaishali Flood Preparedness : वैशाली जिला प्रशासन ने मानसून को देखते हुए बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थितियों से निपटने के लिए सभी विभागों को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. राहत, बचाव, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, कृषि और पशुपालन सहित सभी विभाग आवश्यक संसाधनों के साथ मुस्तैद हैं.

विज्ञापन

Vaishali Flood Preparedness : मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है. राहत, बचाव, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, कृषि और पशुपालन समेत सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारी

जिला प्रशासन ने आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया है. उद्देश्य है कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

राहत और बचाव के लिए 346 नावें, गोताखोर और SDRF तैनात

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी अंचलों में 346 नावों का एकरारनामा किया है. इसके साथ ही लाइफ जैकेट, गोताखोर, खोज एवं बचाव दल, रात में राहत कार्य के लिए महाजाल और इन्फ्लेटेबल लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है. एसडीआरएफ की 9 मोटरबोट, लाइफ जैकेट, लाइफब्वॉय और आधुनिक डीप डाइविंग उपकरण भी तैयार रखे गए हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल टीम और बोट एम्बुलेंस तैयार

स्वास्थ्य विभाग ने अंचलवार मेडिकल रिस्पॉन्स टीम और मोबाइल मेडिकल यूनिट का गठन किया है. इसके अलावा 8 बोट एम्बुलेंस और 23 प्रकार की जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सके.

सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस

ग्रामीण कार्य विभाग ने 4,706 वेंट्स और पथ निर्माण विभाग ने 590 वेंट्स की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था मजबूत की है. विद्युत विभाग ने आपात स्थिति में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी की है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने जिले के 27,866 चापाकलों में से 27,804 को चालू रखा है. साथ ही 4 जल टैंकर और एक वाटर एटीएम भी आपातकालीन पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार हैं.

कृषि और पशुपालन विभाग भी अलर्ट

कृषि विभाग ने बाढ़ और सुखाड़, दोनों परिस्थितियों के लिए अलग-अलग आपात कार्ययोजना तैयार की है. वहीं पशुपालन विभाग ने पशुओं के चारे की व्यवस्था करते हुए अंचलवार पशु शिविरों के लिए स्थान चिह्नित किए हैं और नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है.

राहत शिविर और जलजमाव से निपटने की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने संभावित राहत शिविर और सामुदायिक रसोई के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं. जरूरत पड़ने पर वितरण के लिए पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन शीट का भंडार भी रखा गया है. नगर निकाय ने जलजमाव से निपटने के लिए सक्शन मशीन, हाई कैपेसिटी पंप और अन्य आवश्यक उपकरण तैयार रखे हैं.

Also Read : हाजीपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक, जी+5 न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स समेत कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन