वैशाली एसपी पहुंचे रुस्तमपुर थाना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी
Vaishali SP Action : वैशाली जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी शुभांक मिश्रा ने रुस्तमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए.
Vaishali SP Action : वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को रुस्तमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए.
रुस्तमपुर थाना का किया औचक निरीक्षण
जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को रुस्तमपुर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, हाजत, मालखाना, अभिलेखों के संधारण, रात्रि गश्ती व्यवस्था, संतरी ड्यूटी और ओडी ड्यूटी का जायजा लिया.
लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.
अपराध नियंत्रण और वाहन जांच पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने नियमित वाहन जांच, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया.
साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अद्यतन रखने और पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए प्रशासनिक कार्यों में भी नियमित निगरानी आवश्यक है.
Also Read : हाजीपुर : जन्मदिन पार्टी में ननिहाल आए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











