ePaper

बिहार चुनाव को लेकर नित्यानंद राय का दावा, कहा- राघोपुर में तेजस्वी को हराएगा मेरा पहलवान

Updated at : 16 Oct 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Nityanand Rai said that my wrestler will defeat Tejashwi in Raghopur

पातालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज हाजीपुर में जिले के सभी भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के साथ पातालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राघोपुर में मेरा पहलवान खड़ा है, जो इस बार तेजस्वी यादव को हराकर इतिहास रच देगा.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज हाजीपुर में जिले के सभी भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के साथ पातालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार बिहार की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिरता के मुद्दों पर वोट करेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि वैशाली जिले की सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार विजयी होंगे. राघोपुर विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, राघोपुर में मेरा पहलवान खड़ा है, जो इस बार तेजस्वी यादव को हराकर इतिहास रच देगा.

वैशाली की आठ सीटों पर जीत का संकल्प

बता दें कि इस दिन नित्यानंद राय ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि पूरे बिहार में एनडीए की सरकार बने और हम इस वैशाली जिले के एनडीए की 8 सीटें राघोपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, पातेपुर, महुआ, राजापाकर और महनार जीतें. हम चाहते हैं कि बिहार में जनकल्याणकारी सरकार बने और यहां वैशाली के 8 धरती पुत्र अपनी-अपनी कर्मठता से लोगों की सेवा करते रहें और बिहार को एक बड़ा योगदान दें.

बिहार में नहीं होगी जंगलराज की वापसी

उन्होंने यह भी कहा कि मेरा पहलवान कितना मजबूत है. तेजस्वी को हम राघोपुर की धरती पर राजनीति के अखाड़े में पराजय कराकर बिहार को डूबने से, बिहार को बदनाम होने से और बिहार में जंगलराज आने से रोकेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए के जीत की कामना

इस दिन नित्यानंद राय भगवान पातालेश्वर नाथ से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के जीत की कामना की. इस पूजा में वैशाली जिले के विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय सिंह और राघोपुर से सतीश राय उपस्थित रहे.

(कैफ अहमद की रिपोर्ट)   

इसे भी पढ़ें: नेताओं की पसंद ने चुनाव प्रचार को बनाया हाई-फाई, बिहार में बढ़ी इन गाड़ियों की डिमांड

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन