हाजीपुर में यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज, बिहार की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन
फोटो -5- क्रिकेट का शुभारंभ करते एसपी, सभापति व अन्य  | Prabhat Khabar Network

क्रिकेट का शुभारंभ करते एसपी, सभापति व अन्य

हाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में बिहार की महिला और पुरुष टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

हाजीपुर:अक्षयवट राय स्टेडियम में इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के तत्वावधान में और सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार तथा सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के सहयोग से पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ. तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ ही बिहार की महिला और पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

महिला वर्ग में बिहार ने मध्यप्रदेश को 10 विकेट से हराया

प्रतियोगिता के महिला वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में बिहार ने मध्यप्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित किया. शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान शुरू किया. महिला वर्ग में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रीति कुमारी को वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पर बिहार की 8 विकेट से जीत

पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में भी बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. बिहार ने उत्तराखंड को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की. पुरुष वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हैप्पी यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

एसपी शुभांक मिश्रा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

तीन दिवसीय युवा राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी और आशुतोष कुमार दीपू ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया गया.

समारोह की अध्यक्षता सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सुजय सौरभ ने की. अतिथियों का स्वागत सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वैशाली के सचिव रवि रंजन कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने किया. मंच संचालन दीपक सिंह कश्यप और सुरेश मिश्रा ने किया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन नगर परिषद सोनपुर विनोद सिंह सम्राट, जिला पार्षद मुकेश पासवान, समाजसेवी संजीत कुमार, सतीश पाठक, चिकित्सक संघर्ष मोर्चा के सचिव डॉ. रंजन कुमार, इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान, संयुक्त सचिव नाजिर खान, मदन सिंह राठौड़, पर्यवेक्षक अनिल लहरी, झारखंड के सचिव संजीव कुमार झा, सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा और राजेंद्र कुमार बनफूल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही अक्षयवट राय स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिला. आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की बहन ने कहा- भाई को 5 साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था, निशांत की शादी पर भी बोलीं


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन