ePaper

Bihar: हाजीपुर में पुलिस पर हमला, अपराधी ने दांत से चबा गया थानेदार का कान

Updated at : 09 May 2024 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News

Bihar: बिहार के हाजीपुर में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमले की सूचना है. अपराधी ने दांत से थानेदार का कान खा गया. इस मामले में आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

Bihar: हाजीपुर. लूट के एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधी ने हमला बोल दिया है. अपराधी ने थानेदार को लहूलुहान कर डाला. शातिर बदमाश ने गिरफ्तार करने के दौरान थानेदार का कान दांत से काट डाला और कान के आधे हिस्से को उखाड़ दिया. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव की है. घायल थानेदार का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

दांतों से कान काट खाया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटहारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ लूटकांड के अभियुक्त कन्हैया कुमार को गिरफ्तार करने गोरौल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव पहुंची थी. पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से धर दबोचा. जैसे ही पुलिस टीम आरोपी कन्हैया कुमार को लेकर वहां से निकल रही थी, तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. अभियुक्त कन्हैया कुमार ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी का पिता राम प्रवेश सिंह पुलिस बलों पर टूट पड़ा और थानाध्यक्ष सोनू कुमार को दांतों से कान काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं नाखून से भी हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

पुलिस और अपराधी के बीच हो रही इस झड़प के दौरान गांव के अन्य लोग जमा हो गए. लोगों ने अभियुक्त को पुलिस टीम से छुड़ा लिया. हालात बिगड़ता देख पुलिस जवानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस ने जितेंद्र कुमार, दिलीप सिंह,गोलू कुमारी, छाया सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन