ePaper

नवनियुक्त 374 कर्मियों को दिया गया नियुक्तिपत्र

Updated at : 03 Jul 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त 374 कर्मियों को दिया गया नियुक्तिपत्र

ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री सह वैशाली के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव ने बुधवार को हाजीपुर के बिहार प्रशासनिक सुधारात्मक संस्थान (बीका) में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 374 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्तिपत्र का वितरण किया.

विज्ञापन

ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री सह वैशाली के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव ने बुधवार को हाजीपुर के बिहार प्रशासनिक सुधारात्मक संस्थान (बीका) में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 374 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्तिपत्र का वितरण किया. नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें. भूमि सर्वेक्षण का कार्य समय पर पूरा करनेवाले कर्मी पुरस्कृत किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण का काम महत्वपूर्ण है और यह सरकार की प्राथमिकता में है. बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम को सफल एवं कालबद्ध संचालन के लिए राज्य स्तर पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के 10 हजार से अधिक पदों पर कर्मियों का नियोजन किया गया है. वैशाली जिला में भूमि सर्वेक्षण के कार्य को सफल बनाने के लिए 12 विशेष सर्वेक्षण सहायक पदाधिकारी, 23 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 26 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 313 विशेष सर्वेक्षण अमीन यानी कुल 374 कर्मियों को नियोजित किया गया है और उन्हें आज यहां नियुक्तिपत्र दिया जा रहा है. समारोह में जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समयबद्ध तरीके से पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करें. भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो जाने पर ढेर सारे भूमि विवाद के मामले सुलझ जायेंगे.

उन्होंने कहा कि हमने जिला स्तर पर राजस्व के कार्यों का एक अनुश्रवण तंत्र विकसित किया है. यहां प्रतिदिन कार्य निष्पादन की मॉनीटरिंग की जाती है. उन्होंने कहा कि आपका कार्य एवं व्यवहार ऑफिसर लायक होना चाहिए. वहीं, पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कहा कि भूमि विवाद को दूर करने के लिए भूमि सर्वेक्षण जरूरी है. वैशाली जिले के प्रत्येक थाने में प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की जाती है. आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी राजीव प्रकाश राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर बीका के निदेशक नीरज कुमार झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन