भागलपुर में दुल्हन की विदाई से पहले निकली दूल्हे की अर्थी, मांग भरने के एक घंटे बाद हो गयी मौत, जानें पूरी बात

Updated at : 05 May 2023 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में दुल्हन की विदाई से पहले निकली दूल्हे की अर्थी, मांग भरने के एक घंटे बाद हो गयी मौत, जानें पूरी बात

भागलपुर में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब दुल्हे की मौत हो गयी. शादी के बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान दिलीप ने चाय मंगवाई और उससे पहले ब्रश कर कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें चक्कर आने लगा और वह अचेत हो गये.

विज्ञापन

भागलपुर. दुल्हन की मांग भरे चंद मिनट ही बीते थे कि दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और जब तक लोग कुछ समझ पाते दुल्हे ने शादी के मंडप के पास ही अपना दम तोड़ दिया. घटना गुरुवार सुबह की है. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट स्थित एक विवाह भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब दुल्हे की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस शव को लेकर मायागंज अस्पताल चली गयी. वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने भी दूल्हे को मृत घोषित कर दिया. मोजाहिदपुर पुलिस ने मायागंज अस्पताल में ही मृत दूल्हे के परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार खंजरपुर स्थित झौवा कोठी के रहनेवाले मुकुंद कुमार झा के 31 वर्षीय बेटे दिलीप प्रकाश की शादी झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित बड़ी बाजार कुम्हार टोली के रहने वाले जन्मजेय कुमार झा की बेटी आयुषी कुमारी से तय हुई थी. तीन मई की रात बरात दूल्हे के घर से निकल मिरजानहाट स्थित शीतला स्थान रोड के समीप विवाह भवन पहुंची थी.

चल रही थी विदाई की तैयारी 

बरात पहुंचने के बाद शादी के सारे विधि-विधान किये गये. वहीं सुबह के वक्त सिंदूरदान के बाद शादी संपन्न हुई. इसके बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान दिलीप ने चाय मंगवाई और उससे पहले ब्रश कर कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें चक्कर आने लगा और वह अचेत हो गये. परिजन उन्हें आनन-फानन में मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच लेकर पहुंचे. वहां डाॅक्टरों ने दिलीप को देखते ही मृत घोषित कर दिया.

Also Read: Bihar Crime News: मायके बुला पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला, शव को घर के बाहर फेंका
विवाह भवन वापस लाया गया शव

दूल्हे का शव वापस विवाह भवन ले जाया गया. जहां इस बात की जानकारी मिलने पर मातम पसर गया. एक तरफ जहां दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं लड़के के परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ था. मोजाहिदपुर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन