कचहरी रोड से वाहन चोर गिरोह ने उड़ायी बाइक, पुलिस जांच में जुटी
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:56 PM
गोपालगंज. शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक की चोरी कर ली.
गोपालगंज. शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक की चोरी कर ली. मामला नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड का है. जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार निवासी वसीम अकरम अपनी बाइक लेकर गुरुवार को कोर्ट आये थे. उन्होंने अपनी बाइक को कचहरी रोड पर खड़ा किया और परिचित से मिलने चले गये. कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी. पीड़ित ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










